जींद। अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय पोती से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने आरोपी दादा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया है कि वह एक अप्रैल को अपने पति के साथ किसी काम से घर से बाहर गई थी। उसकी छह वर्षीय बेटी घर पर अपने दादा के साथ खेल रही थी। इसी दौरान दादा ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शाम को घर लौटने पर बेटी ने घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि छह वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में लड़की के दादा बदन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।