फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मांगों की अनदेखी के विरोध में ग्रामीण डाक सेवकों का धरना

Wed, 13 Dec 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। सरकार की ओर से मांगों की सुनवाई न होने के कारण ग्रामीण डाक सेवकों का धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान ग्रामीण डाक सेवकों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस दौरान राजपाल उझाना, सुभाष, दीपक धीमान, गुलाब, जसबीर, कश्मीरी लाल, राजकुमार, सुशीला, अनुराधा, दुर्गेश और आंचल ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवक अपनी समस्याओं तथा मांगों को लेकर बार-बार सरकार को ज्ञापन भेज चुके हैं। उनकी अनदेखी करने पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक यूनियन नई दिल्ली के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया गया है। मांगों में मुख्य रूप से डाक सेवकों को आठ घंटे काम, चिकित्सा सुविधा, पेंशन, ग्रामीण डाक घरों की खस्ता हालत में सुधार, प्रिंटर, लेपटॉप, फर्नीचर मुहैया कराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें