फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेत की जमीन बेचने के नाम पर हड़पे 20 लाख

Fri, 23 Jun 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। खेत की जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख हड़प लिए। राशि लेने के बाद न तो जमीन की रजिस्ट्री करवाई और न ही राशि वापस की। राशि वापस मांगने पर पीड़ित के खिलाफ झूठा मुकदम दर्ज करा दिया। सदर थाना पुलिस ने बिरोली गांव की ज्योति, मुकेश और सागर, निर्जन गांव निवासी राकेश, पिल्लूखेड़ा निवासी ठेकेदार कपिल, टोहाना के गांव कन्हड़ी निवासी माया, राजेंद्र, मेवा, मेवा का बेटा, उचाना निवासी जगबीर, बिरोली निवासी पवन सैनी और पांच-छह अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

निडानी निवासी अमित ने हरियाणा पुलिस महानिदेशक कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में उनकी मां नन्ही ने बिरोली निवासी जयपाल के साथ 8-8 मरले जमीन खरीदने का सौदा 24 लाख 25 हजार रुपये में तय किया था। उन्होंने एक लाख रुपये दस दिसंबर 2019 को ज्योति और जयपाल को नकद देकर पक्का बयाना लिखवा लिया था। फिर कुछ दिनों एक लाख फिर आरोपियों को दे दिए। उसके बाद 13 लाख रुपये का आरटीजीएस के द्वारा जयपाल के बैंक खाता में जमा करवा दिया। फिर उन्होंने जींद के पटवार भवन में साढ़े चार लाख नकद दे दिए थे। उन्होंने जमीन की जांच की तो वह जमीन छह कनाल छह मरले जयपाल के नाम मिली जबकि दो कनाल दो मरले उसकी बहन माया के नाम निकली। उसके बाद माया के पति मेवा और अन्य आरोपियों ने कहा कि माया के हिस्से की दो कनाल दो मरले जमीन इसी सौदा में रजिस्ट्री उनके नाम करवाने के बारे बात पक्की हुई। उन्हें विश्वास दिया कि आपकी रजिस्ट्री करवा देगें लेकिन बार-बार गुमराह करते रहे। उनसे साढ़े 19 लाख रुपये लेकर जयपाल, उसकी पत्नी मुकेश, ज्योति और जयपाल के बेटे सागर तथा माया ने उसको जमीन का कब्जा दिलवा दिया।
विज्ञापन

उस जमीन में उसने लगभग पांच लाख रुपये की मिट्टी डलवा दी और फिर वह उसमें फसल उगाने लगा। फिर जयपाल के बीमार होने पर उसकी बहन माया और सागर उससे 50 हजार रुपये ले गए, जिससे उनके पास 20 लाख रुपये गए हुए हैं बाकी बची हुई राशि रजिस्ट्री के समय देनी थी। उसने तय समय पर रजिस्ट्री करवाने के लिए आरोपियों से से संपर्क किया तो उन्होंने अपने फोन बंद कर लिए। आरोपियों ने रजिस्ट्री करवाने बारे आना कानी की। दो नवंबर 2020 को जयपाल की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। इस बारे पंचायत हुई, जिसमें आरोपियों ने आने से साफ मना कर दिया। आरोपियों ने कहा कि ना तो जमीन देंगे और ना ही पैसे देंगे। आरोपियों ने झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। फिर उस पर कई बार हमला किया और छेड़खानी के झूठे के मामले में जेल भिजवाया।
विज्ञापन


वर्जन

जमीन बेचने के नाम पर राशि हड़पने, धमकी देने के आरोप में पुलिस ने बिरोली गांव की ज्योति, मुकेश और सागर, निर्जन गांव निवासी राकेश, पिल्लूखेड़ा निवासी ठेकेदार कपिल, टोहाना के गांव कन्हड़ी निवासी माया, राजेंद्र, मेवा, मेवा का बेटा, उचाना निवासी जगबीर, बिरोली निवासी पवन सैनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -महेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें