04जेएनडी38-इनेलो पदाधिकारी अनाज मंडी मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन देेते हुए। स्रोत: कार्यकर्ता।
उचाना। पीआर धान की खरीद का जायजा लेने के लिए इनेलो पूर्व विधायक रामफल कुंडू, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र रेढू की अगुवाई में पदाधिकारी, कार्यकर्ता मंडी में पहुंचे। जिला प्रधान बिजेंद्र रेढू ने कहा कि किसानों को जिस प्रकार से लूटने का काम किया जा रहा है। फसल एमएसपी पर आज भी नहीं बिक रही हैं। जो वायदे सरकार करती है वो वायदे नकली निकले है। इनेलो द्वारा नरवाना, उचाना की मंडियों का दौरा किया। मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन दिया है। सरकार से मांग की है कि जो मंडियों में किसानों के साथ लूट हो रही है उसको बंद किया जाए।इस अवसर पर पूर्व विधायक रामफल कुंडू, बलराज नगूरां, बिल्लू पेगां, सुदेश कंडेला, जयकुमार पंवार, धोला पहलवान खटकड़, भलेराम श्योकंद, ऋषि मांडी मौजूद रहे। संवाद