फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन तबादला नीति वापिस ले सरकार : शक्ति सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा की ओर से ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में सीएचसी कालवा में बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों को आगामी आंदोलन की रणनीति से अवगत करवाते हुए प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास के घेराव की तैयारियों में भाग लेने का आह्वान किया गया। बैठक में एसोसिएशन के राज्य संयुक्त वित्त सचिव शक्ति सिंह ने कहा कि एमओटीपी के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों में रोष है। रेशलाइजेशन के नाम पर प्रदेश सरकार हजारों पदों को खत्म करते हुए महकमे को निजीकरण करते हुए बेरोजगार बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रही है। कर्मचारियों के हितों की रक्षा और जायज मांगों को मनवाने के लिए संगठन की एकजुटता बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान जिला उपप्रधान नीलम, सुनील कुमार, मनजीत शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें