जींद। प्रदेश के ओबीसी विद्यार्थियों की पिछले तीन वर्षों से लंबित पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष जताया है। एबीवीपी ने सरकार से पात्र विद्यार्थियों की लंबित छात्रवृत्ति तत्काल जारी करने की मांग की है। एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने कहा कि विधानसभा में सामने आए आंकड़े छात्रवृत्ति वितरण की स्थिति को स्पष्ट करते हैं। वर्ष 2024-25 में ओबीसी विद्यार्थियों के 63,893 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 52,023 आवेदन स्वीकृत किए गए लेकिन स्वीकृत आवेदनों में से किसी भी विद्यार्थी को छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया गया। संवाद