फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों को ढाई प्रतिशत कमीशन दे सरकार : मंडी प्रधान

Sat, 22 Jun 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी12-मीटिंग के दौरान मंडी एसोसिएशन कार्यालय में मौजूद सभी मंडी प्रधान। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। कई जिलों के अनाज मंडी प्रधानों की बैठक शुक्रवार को शहर की पुरानी अनाज मंडी एसोसिएशन कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान राजेश कुमार शर्मा ने की। प्रधानों ने सरकार से मांग की कि आढ़तियों की मांगों का जल्द समाधान किया जाए। उनकी पहली मांग थी कि सरकार खरीदे गए गेहूं की सारी घटती माफ करे, क्योंकि गेहूं का उठान खरीद के 20-25 दिन बाद तक हुआ है। उनकी दूसरी मागं है कि पहले गेहूं और पीआर जीरो पर दिए जाने वाले दामी (कमीशन) ढाई प्रतिशत को दोबारा से लागू करे। यदि सरकार उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लेती है तो प्रदेश के सभी मंडी प्रधान आगामी कार्रवाई के लिए बैठक करके निर्णय लेंगे। इस अवसर पर मुनीष गोयल, टोहाना से रघवीर, उचाना से सत्यवान, कलायत से सोहन लाल, खनौरी से सुरेंद्र कंसल व नरवाना मंडी से सचिव सुभाष चंद, कोषाध्यक्ष सचिन मित्तल, जियालाल गोयल, शशि भूषण मौजूद रहे।

21जेएनडी12-मीटिंग के दौरान मंडी एसोसिएशन कार्यालय में मौजूद सभी मंडी प्रधान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें