19जेएनडी08-बैठक में भाग लेते हुए कौशल कर्मचारी। संवाद
जींद। पांडु-पिंडारा तीर्थ पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम की प्रदेशस्तरीय बैठक हुई। इसमें अलग-अलग जिलों से आए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों ने विचार व्यक्त किए।
प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जगसीर और नवीन मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कच्चे कर्मचारियों के लिए जो एक्ट बनाया है, उसमें पांच साल से ऊपर आने वाले कर्मचारियों को सुविधा उपलब्ध करवाई है, लेकिन उसके नीचे कार्यरत कर्मचारियों के लिए कोई बात नहीं की गई है। उन कर्मचारियों को भी जॉब सिक्योरिटी और बेसिक वेतन देने का काम भी सरकार करे। इसके लिए सरकार से अपील की गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लागू न होना और कर्मचारियों को गुमराह करना आदि विषयों पर विमर्श किया गया। सभी कर्मियों ने स्टेट लेवल पर बनी यूनियन कौशल कर्मचारी कल्याण संघ के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने और समस्त कर्मचारियों को एक साथ रखने की रणनीति बनाई। इसके अंदर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत आने वाले सहयोगियों को रखकर मुद्दों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में निर्णय लिया कि चुनाव के समय में भी यूनियन को मजबूत करने का काम करेंगे। सरकार में चाहे कोई भी आए, अपनी मांगों को लेकर हम अडिग रहेंगे। इस अवसर पर सुधीर पिंडारा, साहिल, सौरभ, सुरेश, रणबीर, अजय और सोनू मौजूद रहे।
19जेएनडी08-बैठक में भाग लेते हुए कौशल कर्मचारी। संवाद