फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सहित रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाए सरकार : गोयल

विज्ञापन
फोटो 23जेएनडी03-डॉ. राजकुमार गोयल
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने चीनी सहित रोजमर्रा की आवश्यक खाद्य वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों पर चिंता जताई है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से महंगाई पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की। राजकुमार गोयल ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में चीनी के दाम में करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर आम आदमी की रसोई के बजट पर पड़ रहा है। पहले से महंगाई की मार झेल रहे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल चीनी ही नहीं, बल्कि आटा, चावल, मैदा और पशु आहार सहित कई आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़े हैं। चीनी महंगी होने से चाय, मिठाई, बेकरी उत्पाद और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी असर पड़ा है। इससे आम उपभोक्ता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। गोयल ने सरकार से आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और कीमतों की नियमित निगरानी की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए, लेकिन इसका बोझ सीधे उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ना चाहिए। गरीब और मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए सरकार को महंगाई नियंत्रण के ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें