गतौली गांव में आयोजित इनेलो की जनसभा में इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में लूट और झूठ की सरकार चल रही है। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो किसानों के साथ वायदा किया था, कि किसानों की आय को दोगुना किया जाएगा। इसके बावजूद किसानों का कर्जा दोगुणा करने का काम किया। इस अवसर पर सुनैना चौटाला, पूर्व डीजीपी डॉ. महेंद्र सिंह मलिक, रामफ ल कुंडू, शिक्षा देवी, पूर्व प्रधान कृष्ण लाठर मौजूद रहे।
सीएम और डिप्टी सीएम का फोन सुनने के बाद भी अधिकारी नहीं करते काम
अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में अधिकारी सीएम और डिप्टी सीएम के फोन के बाद भी काम नहीं कर रहे हैं। कुछ दिन पहले जैजैवंती गांव में जब परिवर्तन यात्रा पहुंची तो ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल की भारी किल्लत चल रही है। उसी समय उन्होंने एक्सईएन को फोन किया और कहा कि गांव में पेयजल किल्लत का समाधान करें तो एक्सईएन का रवैया ठीक नहीं लगा तो एक्सईएन को जींद में बुलाया गया और कहा कि अगर 10 दिन में जैजैवंती गांव की पेयजल किल्लत का समाधान नहीं हुआ तो आपकी गर्दन माइनर में घुसा दुंगा। एक सप्ताह में गांव में पेयजल किल्लत का समाधान कर दिखाया।