फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हितैषी का ढोंग कर रही सरकार : सुनैना

Sun, 28 Jan 2024 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी10: बराड़ खेड़ा गांव में लोगों से बातचीत करती इनेलो महिला प्रदेश महासचिव सुनैना चैटाला। स
विज्ञापन
जुलाना। बराड़ खेड़ा गांव में रविवार को इनेलो महिला प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला पहुंचीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के हर वर्ग को सड़क पर उतरकर संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है। किसानों की फसलों को औने-पौने दाम में खरीद रही है। भाजपा सरकार में किसानों की आय दोगुनी होने की बात कही गई थी, मगर आज तक नहीं हुई। किसान कर्ज के नीचे दब रहा है। सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी और प्रदेश में इनेलो की बहुमत की सरकार बनेगी। इनेलो ने ही सदैव किसान, मजदूर और कर्मचारी के हितों की रक्षा की है। इस अवसर पर हलका अध्यक्ष सतीश खरैंटी, अशोक, सविंद्र सांगवान, प्रियवर्त, भूपेंद्र, पूनम चाबरी, इंद्रावती मौजूद थीं।

28जेएनडी10: बराड़ खेड़ा गांव में लोगों से बातचीत करती इनेलो महिला प्रदेश महासचिव सुनैना चैटाला। स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें