07जेएनडी16: नगूरां गांव के भूटटेश्वर मंदिर में लोगों को संबोधित करते हरियाणा के सीनियर वाइस प्र
अलेवा। आम आदमी पार्टी हरियाणा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को पराली से गांठें बनाने की मशीन पर अनुदान देने की बात कह रही है, लेकिन वही मशीन 12 लाख के बाजार भाव से बिचौलियों के माध्यम से किसानों को 18 लाख रुपये में उपलब्ध हो रही है। उससे साफ नजर आ रहा है कि सरकार की किसानों की प्रति मंशा सही नहीं है। अनुराग ढांडा मंगलवार को नगूरां गांव के भूट्टेश्वर मंदिर में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नगूरां निवासी किसान राजेश झोरड़ द्वारा खेतों में एकत्रित की गई पराली के जलने से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। एक तरफ तो सरकार किसानों को पराली नहीं जलाने के प्रति प्रोत्साहित कर रही है। जबकि दूसरी तरफ किसान द्वारा एकत्रित की गई पराली में आग लगने से मुआवजे दिए जाने को लेकर हाथ पीछे खींच रही है। सरकार को तुरंत प्रभाव से इस प्रकार के किसानों को मुआवजा देना चाहिए ताकि भविष्य में दूसरे किसान भी प्रदूषण कम करने को लेकर इस प्रकार के कार्यों को बढ़ावा दें। प्रदेश की भाजपा सरकार पंजाब की तर्ज पर किसानों को मशीन उपलब्ध करवाने का काम करें ताकि किसानों को बिचौलियों के चक्कर में नहीं पड़ना पड़े। भाजपा सरकार ने प्रदेश में बेरोजगारी को बढ़ाने तथा सेना को तोड़ने का काम किया है। इस अवसर पर लोकसभा हिसार के अध्यक्ष पवन फौजी, जिला अध्यक्ष वजीर ढांडा, अनिल रंगा, पुरूषोत्तम, जसबीर नरवाल, देवगिरी मौजूद थे।