27जेएनडी13: मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ता। स्त्रोत संगठन
जींद। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन से संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग मंगलवार को भवन एवं मार्ग शाखा के यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय महासचिव नरेंद्र धीमान ने की, जबकि संचालन प्रांतीय प्रेस प्रवक्ता अमरीक सिंह ने किया।
मीटिंग में मुख्य रूप से प्रांतीय चेयरमैन रणबीर दलाल, प्रांतीय वरिष्ठ उपप्रधान जिले सिंह भड़ाना, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पवन रजाना ने भाग लिया। नरेंद्र धीमान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाएं हुए हैं, जिसको लेकर प्रदेश के कर्मियों में रोष है। कर्मचारियों की जायज मांगे जैसे पुरानी पेंशन नीति बहाल करना, पुरानी एक्सप्रेशन स्कीम बिना शर्त लागू करना, कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा पूर्ण रूप से सभी बीमारियों में लागू करना, कौशल रोजगार निगम सहित, जॉब वर्क टर्म अपॉइंटमेंट सहित सभी कच्चे कर्मियों को नियमित करना। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी के पद पर पदोन्नति होने पर एक एंक्रीमेंट का आर्थिक लाभ देना। जीआईएस स्कीम को बढ़ाकर दस लाख रुपये करना। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संगठन को शीघ्र बातचीत के लिए नहीं बुलाती तो इसका जवाब कर्मचारी चुनाव के समय वोट की चोट से देगा। इस अवसर पर कृष्ण मुदगिल, रामकुमार, शमशेर कुंडू, जितेंद्र भारद्वाज, हीरामल नरवाल, सुरेश शर्मा, गुलशन कुमार, अनिल सैनी, संजय शर्मा, रामनिवास सिंह मौजूद थे।
27जेएनडी13: मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ता। स्त्रोत संगठन