फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में राजकीय महाविद्यालय प्रथम

Sat, 31 Aug 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी12: प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्रों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य व अन्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमे बीपीएसयू खानपुर की पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. नीलम मलिक ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मंच का संचालन पूनम ने किया।
विज्ञापन

डॉ. नीलम मलिक ने मानव जीवन में विज्ञान का महत्व बताते हुए कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में तीव्र गति से विकास हो रहा है। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न काॅलेजों की 12 टीमों ने भाग लिया। इनमें से 8 टीमों का चयन लिखित परीक्षा से किया गया। उसके बाद इनमें से उत्कृष्ट पांच टीमों का जोनल लेवल के लिए चयन किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की टीम प्रथम, केएम कॉलेज नरवाना की टीम द्वितीय, राजकीय महाविद्यालय की टीम तृतीय, प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला काॅलेज चौथे व पांचवें स्थान पर रहा।

30जेएनडी12: प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्रों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें