फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किराना दुकान में लगी आग से लाखों का सामान जला

Fri, 19 Apr 2024 03:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी17: दुकान के बाहर पड़ा जला हुआ सामान। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। उपमंडल के पाजू कलां गांव स्थित एक किराना की दुकान में वीरवार सुबह आग लग गई। इस घटना में दुकान का सामना जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से अपने स्तर पर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पाजू कलां गांव निवासी दुकानदार सुरेश कुमार ने बताया कि वह अपने खेत में गया हुआ था। उसके पीछे से दुकान में आग लग गई। दुकान के पीछे ही उसका घर भी है। घरवालों को दुकान में कुछ धुंआ उठता हुआ दिखाई पड़ा। उन्होंने दुकान में आकर देखा तो दुकान में आग लगी हुई थी और चारों ओर धुआं ही धुआं धुंआ था। घरवालों ने आग की सूचना उसे दी। सूचना पाकर जब खेत से दुकान में पहुंचा तो पाया कि दुकान को आग ने चपेट में लिया हुआ था। मौके पर काफी तादाद में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने संयुक्त प्रयास करके रेत व पानी के माध्यम से किसी तरह से आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में सामान जल चुका था। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में लगी एलईडी भी पिघलकर लटक गई थी। दुकानदार सुरेश ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अगर ग्रामीण समय पर ना पहुंचते तो दुकान के पीछे उसके घर में भी आग पहुंच सकती थी। उसने बताया कि इस दुकान के भरोसे पर ही घर का गुजारा चल रहा था। इस आगजनी के कारण दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है और उसे लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। उसने शासन व प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

18जेएनडी17: दुकान के बाहर पड़ा जला हुआ सामान। संवाद

18जेएनडी17: दुकान के बाहर पड़ा जला हुआ सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें