जींद। दालमवाला गांव में फ्रिज व वाशिंग मशीन रिपेयरिंग की दुकान के अंदर से सामान चोरी करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। दुकान से सामान चोरी करते हुए सामने आरोपी सामने की एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में खरकगागर गांव निवासी पवन ने बताया कि उसने दालमवाला गांव में फ्रिज रिपेयरिंग की दुकान कर रखी है। वह 29 अक्तूबर को दोपहर के समय दुकान से कुछ समय के लिए कहीं काम गया हुआ था। इस दौरान पीछे से अज्ञात लोगों ने दुकान के अंदर से तांबे की पाइप, पंच, तांबे की वाल, तार व मोटर को चोरी कर लिया। चोरी की यह वारदात सामने दुकान पर लगे कैमरे में कैद हो गई। सदर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी में कैद अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।