जुलाना। करसोला गांव में खेत में बने कमरे से एसी, बेड सीट व मेट चोरी करने पर जुलाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। करसोला गांव निवासी अमरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 जुलाई की रात को उसके खेत में बने कमरे से एक एसी, बेड सीट व मैट चोरी हो गई। किसान की शिकायत पर जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद