फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की कार से सोने और चांदी के सिक्क, लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके व्यक्ति की कार से बैग और लैपटॉप चोरी हो गया। शहर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में समालखा के पाडव अरिया निवासी अंकुर ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। 21 दिसंबर शाम को वह कंपनी के कार्य को लेकर नरवाना गया हुआ था। शाम को कार से लौटते समय पुरानी सब्जी मंडी मोड़ पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका था। खाना खाने के बाद जब वह लौटा तो कार से लैपटॉप बैग गायब मिला। उन्होंने बताया कि बैग में आठ चांदी के सिक्के, दो सोने के सिक्के व दो सिम कार्ड थे। चोरी की घटना के बाद आसपास पता करने पर भी सामान के बारे में जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने अंकुर की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें