संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। निर्जन गांव में एक मकान से रात चोर सोने के जेवरात और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
निर्जन गांव निवासी संदीप ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह मकान का निर्माण कर रहे हैं। 25 जून की रात को वह अपने मकान की छत पर सो रहे थे। रात को कोई अज्ञात व्यक्ति उनके मकान में घुस गया और वह मकान में रखे सोने की अंगूठी, चांदी की अंगूठी, कान की बालियां, पाजेब, चुटकी और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गया। सुबह उठे तो उन्हें चोरी की वारदात का पता चला। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।