फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anshu Malik: ओलंपिक में हार से निराश नहीं, और हौसले के साथ कॉमनवेल्थ में गोल्ड की उम्मीद

Thu, 28 Jul 2022 01:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

कुश्ती में 57 किलोग्राम भार वर्ग में जींद के निडानी की पहलवान अंशु मलिक अपना दम दिखाएगी। अंशु मलिक फिलहाल लखनऊ में प्रतियोगिता की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
अंशु मलिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार से इंग्लैंड के बर्मिंघम में शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के जींद जिले के पांच खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिले के गांव निडानी निवासी 57 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती में अंशु मलिक से गोल्ड मेडल की उम्मीद है। ओलंपिक में अंशु मलिक को निराशा मिली थी लेकिन इससे उसका हौसला कम नहीं हुआ बल्कि वह और अधिक मेहनत कर रही है। अंशु मलिक फिलहाल लखनऊ में प्रतियोगिता की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन


अंशु मलिक भारत की एक प्रतिभाशाली फ्रीस्टाइल महिला पहलवान हैं। 21 वर्षीय अंशु मलिक ने अपने नाम कई पदक हासिल किए हैं। उनके पिता धर्मवीर मलिक भी अंतरराष्ट्रीय पहलवान रह चुके हैं। उनके चाचा पवन मलिक तो दक्षिण एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। अंशु का छोटा भाई शुभम भी पहलवानी करता है।

यह भी पढ़ें : Haryana : जेलों में बदलेगा खाने का समय , मंत्री बोले - अंग्रेजों के टाइम से चले आ रहे समय को बदला जाएगा
विज्ञापन


इस तरह इनका पूरा परिवार पहलवानी से जुड़ा हुआ है। अंशु मलिक के पिता धर्मवीर मलिक के पास सिर्फ छह एकड़ जमीन है। अंशु मलिक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव से ही चौधरी भारत सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स स्कूल से की है। पहलवानी के साथ-साथ उनकी पढ़ाई भी जारी है।

अंशु मलिक ने13 वर्ष की आयु में ही अंशु मलिक ने पहलवानी शुरू कर दी थी। उन्होंने जगदीश श्योराण से कुश्ती के गुर सीखे। पिछले साल हुए ओलंपिक में अंशु मलिक खेल चुकी है लेकिन वह पहला ही मुकाबला हार गई थी। अब वह और अधिक कड़ी मेहनत कर रही है। 
विज्ञापन


अंशु मलिक ने अब तक ये जीते हैं पदक
अंशु मलिक ने 2016 में एशियन सब जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, 2016 में ही विश्व कैडिट चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल, 2017 में विश्व खेल स्कूल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, 2017 में एशिया कैडिट कुश्ती चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल, 2017 में ही एथेंस में विश्व कैडिट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, 2018 में एशियन सब जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, विश्व जूनियन चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल, विश्व सब जूनियन चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल, 2019 में एशियन सब जूनियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल , 2020 में विश्व रेंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल, सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल, सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप दिल्ली में ब्रांज मेडल, सीनियर वर्ल्ड कप रेसलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल , 2021 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल , विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें