फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुपरवाइजर के मकान से सोने के जेवरात चोरी

Wed, 24 Jul 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर के मकान से सोने के जेवरात चोरी होने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जवाहर नगर निवासी प्रेमलता ने बताया कि वह 18 जुलाई की शाम को अन्य महिलाओं के साथ गली में बैठी हुई थी। जब वह रात साढ़े आठ बजे अपने घर आई तो कमरे में रखी लोहे की अलमारी का दरवाजा खुल हुआ था। अलमारी के बाहर सामान बिखरा पड़ा था। जब उसने अलमारी में रखे जेवरात की जांच की तो सोने के दो कड़े, सोने की दो अंगूठी गायब मिली। इस दौरान उन्होंने आसपास के लोगों से भी पता किया, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। सिविल लाइन थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें