फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाजार आई महिला के बैग से सोने की चेन निकाली

Tue, 12 Mar 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बाजार में खरीदारी करने आई महिला के बैग से सोने की चेन चोरी होने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


नारनौंद निवासी गुरनाम कौर ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ 11 मार्च को जींद के मुख्य बाजार में खरीदारी करने के लिए आई थी। जब वह लौट रही थीं तो एसडी स्कूल के पास बस में चढ़ते समय पीछे से दो महिलाओं ने उनके बैग से सोने की चेन निकाल ली। दोनों बहनें बस से नीचे उतरीं तो दोनों महिलाएं भाग गईं। एएसआई जगदीश ने बताया कि अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें