फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रक्षाबंधन पर बस में सवार महिला की सोने की चेन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। रक्षाबंधन के दिन बस में सवार महिला की सोने की चेन चोरी होने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में डुमरखां खुर्द गांव निवासी मुकेश रानी ने बताया कि वह रक्षा बंधन के दिन सांय को लगभग चार बजे नरवाना बस स्टैंड से कैथल अपने मायके जाने के लिए हिसार-चंडीगढ बस में चढ़ रही थी। इस दौरान भीड़ ज्यादा थी। जब वह बस की सीढि़यों में चढ़ीं तो किसी ने उसके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। जब वह गांव ढाकल के पास पहुंची तो उसे पता चला की उसकी चेन चोरी हो गई है। इसके बाद उसने आस-पास बस में तलाश की, लेकिन चेन में लगा लॉकेट वहीं सीढियों में गिरा हुआ मिला। चेन का वजन करीब 14 ग्राम था। जिसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें