फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गुरुद्वारा आई दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी

Tue, 09 Apr 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद/नरवाना। धमतान साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकने लिए आई दो महिलाओं की सोने की चेन और लॉकेट चोरी हो गए। गढ़ी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


फतेहाबाद जिला के रतिया के प्रताप नगर की रहने वाली सोमा देवी ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 अप्रैल को अमावस्या पर वह परिवार के साथ धमतान साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए आई थी। जब वह अंदर जाने लगी तो किसी ने उसकी दो तोले सोने की चेन और लॉकेट तोड़ लिया। उसी समय अकलाना गांव से आई महिला का भी तीन तोले सोने की चेन तथा लॉकेट तोड़ लिया। सोने की चेन चोरी होने पर उन्होंने तुरंत शोर मचाया, लेकिन चोर का पता नहीं चल पाया। जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें