संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। उचाना के खरकभूरा से तारखा रोड पर बने एक मकान से चोर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोर के भागते समय परिजनों के लोगों ने उसे पहचान लिया। उचाना थाना पुलिस ने तारखा गांव के मंदीप उर्फ बद्री के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
खरकभूरा निवासी विक्रम ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने खरकभूरा से तारखा रोड पर मकान बनाया हुआ है। नौ सितंबर रात को उसका परिवार खाना खाकर सो गया था। रात को उसने कुछ शोर सुनाई दिया। वह उठा तो देखा कि तारखा गांव निवासी युवक मंदीप उर्फ बद्री उसके घर से निकलकर भाग रहा है। उन्होंने उसका पीछा किया लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। फिर उसने अपने घर का सामान संभाला तो अलमार से एक सोने की चेन, सोने का टीका, सोने की जालरी, सोने की अंगूठी, सोने की नाथ गायब मिली। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मंदीप उर्फ बद्री के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।