जींद। लजवाना कलां गांव में घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में 35 वर्षीय अशोक कुमार ने कहा कि 15 फरवरी को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया हुए थे। इस दौरान चोरों ने मकान से सोने का एक मंगलसूत्र, चांदी का एक मंगलसूत्र, चांदी की एक तागड़ी, सोने के बालियां, दो चांदी के कड़े, एक चांदी का नारियल, एक चांदी का सिक्का व 2400 रुपये की चोरी कर लिए। एसआई बलवान सिंह ने कहा कि मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद