फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्राओं को वोटर बनने के लिए किया जागरूक

Tue, 31 Oct 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी20: हेल्प डेस्क पर छात्राओं को वोटर आईडी कार्ड बनवाने की जानकारी देते हुए रविंद्र। संवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय कन्या कॉलेज पिल्लूखेड़ा में सोमवार को प्राचार्या डॉ. तनाशा हुड्डा के निर्देशन में मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वाधान मे मतदाता जागरूकता हेल्प डेस्क लगाया गया। यह हेल्प डेस्क कॉलेज की छात्राओं की वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए लगाया गया। हेल्प डेस्क की अध्यक्षता मतदाता साक्षरता क्लब की सदस्य प्राध्यापिका रविंद्र और प्राध्यापक ग्रीन कुमार ने की। छात्राओं को बताया गया कि वे ऑनलाइन फॉर्म-6 डाउनलोड करके वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल की साइट पर जाकर आवेदन करना होगा। छात्राओं को बताया गया कि वह अपने वोटर आईडी कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कुछ छात्राओं के ऑफलाइन फॉर्म नंबर-6 भरे गए। ताकि उनके वोट आईडी कार्ड बनवाया जा सके। इसके अतिरिक्त छात्राओं को वोट बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। हेल्प डेस्क में छात्राओं को जागरूक करने में प्राध्यापक संजीव कुमार और यासीन का भी योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें