फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हिंदू कन्या कॉलेज में छात्राओं ने देखा शाकुंतलम नाटक

Wed, 26 Feb 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी३-हिंदू कन्या महाविद्यालय में कालिदास द्वारा विचरित अभिज्ञान शाकुंतलम नामक  नाटक देखती
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में महा कवि कालिदास की ओर से विरचित अभिज्ञान शाकुंतलम नामक नाटक छात्राओं को दिखाया। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर और प्राध्यापिका डॉ. नीलम ने कहा कि प्रस्तुत नाटक स्नातक तृतीय वर्ष के दोनों सत्रों में छात्राओं के पाठ्यक्रम में लगा हुआ है। यह महाकवि कालिदास का एक प्रसिद्ध संस्कृत नाटक है, जो केवल साहित्यिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक, नैतिक, ऐतिहासिक और शिक्षण की दृष्टिकोण से भी उपयोगी है। यह नाटक संस्कृत साहित्य का एक अद्भुत रत्न है, जिसमें काव्य शैली, अलंकार, रस और सौंदर्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। इसका अध्ययन करने से संस्कृत भाषा की गहनता और साहित्यिक सौंदर्य की समझ विकसित होती है। इसके माध्यम से छात्राओं को तत्कालीन भारतीय समाज, जीवन शैली, राज व्यवस्था, आश्रम परंपरा का सजीव चित्रण का बोध होता है। यह भारतीय साहित्य को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने वाला नाटक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें