जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने खेलो हरियाणा यूथ गेम्स-2022 में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
यह प्रतियोगिताएं 16 से 18 दिसंबर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया एवं विजेता रही। फुटबॉल टीम में कुमारी कविता, प्रीति, तन्नु, अहरिका ने गुरुग्राम में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुमारी अंजू, कुमारी ज्योति ने रोहतक में कबड्डी में द्वितीय स्थान और कुमारी सुनैना ने तलवार बाजी करनाल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. उपासना गर्ग ने शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका मीना मलिक और खिलाड़ियों को बधाई दी। कॉलेज समिति के प्रधान अंशुल सिंगला ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।