फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेत में काम कर रही लड़की को सर्प दंश से मौत

Sat, 10 Aug 2024 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सिल्लाखेड़ी गांव में सर्प दंश के कारण 17 वर्षीय सोनिया की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सिल्लाखेड़ी गांव निवासी सत्यवान ने बताया कि उनकी भतीजी सोनिया अपनी चाची के साथ वीरवार शाम को धान की फसल से खरपतवार निकालने के लिए गई हुई थी। इस दौरान उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। वह उसे लेकर सफीदों के एक निजी अस्पताल गए तो चिकित्सकों ने बताया कि उसे सांप ने डस लिया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों का सौंप दिया। सोनिया माता-पिता की मौत के बाद कई साल से अपने चाचा सत्यवान के पास रहती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें