जींद। बहन की ससुराल आई कैथल की 18 वर्षीय युवती के लापता होने पर उचाना थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।
कैथल जिले के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनकी बड़ी बेटी की शादी उचाना ब्लॉक के एक गांव में हुई है। उसकी छोटी बेटी कुछ दिनों से बड़ी बेटी के पास आई हुई थी। 18 अक्तूबर को वह कहीं चली गई। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, मगर पता नहीं चला। एसआई कुलदीप कुमार ने कहा कि गुमशुदगी का केस दर्ज कर लड़की की तलाश की जा रही है। संवाद