फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्राओं को कंप्यूटर की प्रोसेसिंग पावर बढ़ाना बताया

Thu, 01 Feb 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी06: कंप्यूटर सिस्टम की गति व कार्य को बढ़ाने के बारे में जानकारी देते हुए प्राध्यापिका।
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में गैर शिक्षक कर्मियों के लिए छह दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को कंप्यूटर साइंस विभाग की प्राध्यापिका सुनीता ने कंप्यूटर सिस्टम की गति व कार्य को बढ़ाने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सुनीता ने बताया कि कंप्यूटर कार्य क्षमता बनाए रखने के लिए जरूरी है कि ब्राउजर से जैसे कैशे, कुकीज और हिस्ट्री को समय-समय पर मिटाते रहना चाहिए। कंप्यूटर में मौजूद फालतू का डाटा खत्म हो जाता है। इससे कंप्यूटर की प्रोसेसिंग पावर बढ़ जाती है। उन्होंने कई ऐसे ही महत्वपूर्ण टिप्स और ट्रिक बताइए, जिससे हम अपने कंप्यूटर को वायरस और स्पीड कम होने की समस्या से बचा सकते हैं। अंत में सभी गैर शिक्षक कर्मियों ने उन सभी टिप्स का उपयोग करके कंप्यूटर पर इसका अभ्यास किया। कार्यक्रम में सभी गैर शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गणित विभाग के अध्यक्ष अंजू तथा कंप्यूटर साइंस विभाग की सभी प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

31जेएनडी06: कंप्यूटर सिस्टम की गति व कार्य को बढ़ाने के बारे में जानकारी देते हुए प्राध्यापिका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें