फोटो 2 नरवाना। जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए प्राचार्य डॉ अंजना लोहान। स्रोत
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में वीरवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने की। राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की स्वयंसेविकाओं और राष्ट्रीय कैडेट कोर की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली महाविद्यालय से भगत सिंह चौक तक निकाली गई। छात्राओं ने लोगों को प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। साथ ही स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी मूर्ति जगलांन ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व, उद्देश्यों और समाजसेवा में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट डॉ. नयनदीप, डॉ. अनीता छाबड़ा, डॉ. शालू सचदेवा, मधु शर्मा, डॉ. शालू गर्ग, सुमन गर्ग, रुक्मणि सैनी, गीता, सुदेश, मोनिका, सुजाता, सुमन, कांता जगलांन और सोनू सहित महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद