31जेएनडी26 : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती नशा मुक्त भारत अभियान के रूप में मनाते हुए। स्रोत संस
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय के सभागार में रेड क्रॉस प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नशा मुक्त भारत अभियान के रूप में मनाई गई। सभी छात्राओं ने सामूहिक रूप से नशा न करने और न करने देने की शपथ ली व भारत माता के जयकारों से माहौल गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर सुदेश बनवाला, डॉ. शालू सचदेवा, रेखा कोहली और डॉ. शालू गर्ग मौजूद रही। संवाद