जींद। उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह अपने घर से 70 हजार रुपये भी ले गई है। उचाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जुलाई की रात को उनकी 19 वर्षीय बेटी लापता हो गई। उन्होंने घर का सामान चेक किया तो उसमें से 70 हजार रुपये, सोना-चांदी के जेवरात गायब मिले। उचाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। संवाद