जींद। शहर की एक कॉलोनी से 24 वर्षीय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। शहर थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर की एक कॉलोनी के युवक ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी स्कूल में चौकीदार के पद पर कार्यरत है और परिवार के साथ स्कूल में ही रहता है। आठ नवंबर की रात 12 बजे उसकी 24 वर्षीय बहन अचानक घर से लापता हो गई। पता चलने पर उसके आसपास तथा रिश्तेदारियों में ढूंढा, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी राजीव ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।