फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता

Thu, 28 Nov 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती लापता हो गई। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 25 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। उसने अपने स्तर पर आसपास तथा रिश्तेदारियों में पता किया, लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें