फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार आने पर तुरंत करवाएं रक्त की जांच : राजेश

Tue, 08 Oct 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के स्वास्थ्य सुपरवाइजर राजेश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने खेड़ी जाजवान, ईंटल खुर्द, संगतपुरा, ईक्कस, बड़ोदी गांव में रैपिड फीवर मास सर्वे किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नुक्कड़ सभा करके मलेरिया, डेंगू बुखार के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

राजेश कुमार ने मलेरिया बुखार के लक्षण बताते हुए कहा कि इसमें कंपकंपी के साथ बुखार आता है और पसीने के साथ उतर जाता है। इसके अलावा सिरदर्द, उल्टी, दस्त, चक्कर आना, जी मचलना, पूरे शरीर में थकावट होती है। इससे बचने के लिए अपने आसपास पानी न जमा होने दें। अगर पानी भरा है तो उसमें काला तेल डाल दें। कूलर का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदल दें। मच्छरदानी लगाकर सोएं। इस अवसर पर जयवीर, सुशील शर्मा, सुमित, पवन, कविता, सुनीता, दिनेश, सुदेश, इंदू, ओमप्रकाश शर्मा, रीना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें