फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रंगशाला में आज से शुरू होगा गीता जयंती महोत्सव

विज्ञापन
रंगशाला में आयोजित होने वाले गीता जयंती समारोह को लेकर तैयारियों में जुटे कर्मचारी। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। दो से चार दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव डीसी कालोनी के पास स्थित रंगशाला परिसर में आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार की सुबह इसका उद्घाटन सांसद सोनीपत रमेशचंद्र कौशिक करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से इसकी सभी तैयारियों को वीरवार को अंतिम रूप दे दिया गया।
विज्ञापन

डीसी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि दो से चार दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक कर कहा गया है कि वे गीता जयंती महोत्सव में हिस्सा लें। यह कहा जा चुका है कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अध्यात्मिक व्यवस्था और मंच की साज-सज्जा, पंडाल आदि की व्यवस्था भी सुचारु रूप से होनी चाहिए। विभिन्न स्कूलों बच्चों को गीता के श्लोक कंठस्थ कराए जाएं। गीता महोत्सव को लोगों का मेला बनाना है और यही हमारा मुख्य उद्देश्य भी है। आजादी का अमृत महोत्सव के दृष्टिगत सरकार द्वारा जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं और परियोजनाओं को परिभाषित करते प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। दीपोत्सव मनाने के दृष्टिगत सभी तैयारियां की जा रही हैं। सामाजिक संस्थाओं के साथ शोभा यात्रा और अन्य संबंधित कार्य को लेकर बैठक की जा चुकी है। इसके लिए रूट चार्ट बनाया गया है।यह यात्रा जयंती देवी मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन स्थानों से होती हुई रंगशाला में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि गीता महोत्सव को लोक उत्सव के रूप में मनाया जाना है, इसलिए सभी अधिकारियों को मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें