फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्राओं को भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया

Thu, 01 Feb 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी05: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि। संवाद
विज्ञापन
जींद। आत्मनिर्भर भारत के तहत राजकीय महिला कॉलेज पिल्लूखेड़ा की एनएसएस यूनिट ने सात दिवसीय कैंप अग्रवाल सनातन धर्मशाला पिल्लूखेड़ा में लगाया गया। शिविर के समापन पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ोदा की अंग्रेजी प्रवक्ता सीमा मलिक ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। शिविर की अध्यक्षता राजकीय महिला कॉलेज पिल्लूखेड़ा की प्राचार्या डाॅ. तनाशा हुड्डा ने की। एनएसएस पीओ रविंद्र ने शिविर की गतिविधियों का संचालन करते हुए छात्राओं को लाभप्रद जानकारी दी। प्रवक्ता सीमा मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के इस शिविर के माध्यम से बच्चों में देश सेवा एवं विभिन्न सामाजिक अभियानों जैसे सफाई, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ तथा मानव सेवा से ओतप्रोत गतिविधियों को बढ़ावा देना है। उन्होंने बच्चों को इस प्रकार के आयोजित शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस सेवा योजना से जुड़े लाभ के बारे में बताया। इस प्रकार की सेवा भावना एवं मानवीय मूल्यों तथा अनुशासन की भावना जागृत करने वाले सेवा योजना कार्यक्रमों में भाग लेकर छात्र अपने व्यक्तित्व का विकास सुव्यवस्थित एवं सुनियोजित ढंग से कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने एनएसएस शिविर में भाग लेने वाली छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस अवसर पर डाॅ. पूनम, प्रो. ज्योति, डाॅ. कांता देवी, निशा खगनवाल, प्रियंका, नीलम मौजूद थीं।

31जेएनडी05: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें