12जेएनडी07: जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। संवाद
जुलाना। जुलाना से भाजपा उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी की नामांकन जनसभा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल पहुंचे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री एक ही लाइन के आदमी हैं। भाजपा सरकार ने घर बैठे लोगों को सुविधा देने का काम किया है। युवाओं को बिना खर्ची- बिना पर्ची के नौकरी दी है। जिस घर में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं था उस परिवार के युवक को पांच प्रतिशत छूट देने का काम किया। पंचायती राज चुनाव में भाजपा ने आरक्षण देने का काम किया। प्रदेश में चुनाव में कोई भी परेशानी नहीं आएगी। लोगों को अधिकार मिलने से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनने पर निश्चित दिशा में काम किया जाएगा।
12जेएनडी07: जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। संवाद