फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नई कार्यकारिणी में गौरव मुवाल अध्यक्ष और जतिन टुर्ण बने उपाध्यक्ष

विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी22-आईवाईएफ संगठन की सीआरएसयू इकाई के नए पदा​धिकारियों का स्वागत करते हुए। स्रोत सद
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में छात्र संगठन इंडिपेंडेंट यूथ फ्रंट की विश्वविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। संगठन के संस्थापक अमित आदिवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और विद्यार्थियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी में गौरव मुवाल को अध्यक्ष, जतिन टुर्ण को उपाध्यक्ष, राहुल चौहान को सचिव, रिंकू को सह-सचिव, हिमेश शाहपुर को मीडिया प्रभारी और साहिल फानर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उमेश को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। अमित आदिवाल ने कहा कि आईवाईएफ संगठन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं और मांगें उठाने के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि संगठन छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर काम करेगा और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की समस्याओं, अधिकारों व आवश्यकताओं को सामने रखने का प्रयास करेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें