03 एमडीयू के जूलॉजी विभाग में आयोजित पार्टी के दौरान मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत: एमडीयू
रोहतक। एमडीयू के जूलॉजी विभाग में फ्रेशर्स पार्टी नियोफेस्ट 2025 का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम मास्केरेड मैजिक रही जिसने पूरे कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। फ्रेशर्स ने टैलेंट हंट, फैशन शो और रैपिड फायर जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। गौरव को मिस्टर फ्रेशर, रिया को मिस फ्रेशर, विशाल को मिस्टर पर्सनैलिटी, अनामिका को मिस पर्सनैलिटी, परीक्षित को मिस्टर बेस्ट परफॉर्मर और अन्नू को मिस बेस्ट परफॉर्मर घोषित किया गया। विभाग अध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी शर्मा ने नवागंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. विनय मालिक, प्रो. सुधीर कुमार, प्रो. सुदेश रानी व डॉ. रंजना जयवाल उपस्थित रहे। संवाद