फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेलवे फाटक पर तैनात गेट मैन को लाठी-डंडों से पीटा, केस दर्ज

Sun, 08 Oct 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। दिल्ली-बठिंडा रेल ट्रैक पर स्थित जैजैवंती रेलवे फाटक पर तैनात गेट मैन को पूर्व सरपंच ने लाठी-डंडों से पीटा। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जीआरपी ने गेट मैन की शिकायत पर जैजैवंती के पूर्व सरपंच राजेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जुलाना हलका के गांव देवरड़ निवासी अशोक ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वह जैजैवंती फाटक पर गेट मैन के तौर पर कार्यरत है। सात अक्तूबर को उसकी ड्यूटी रात आठ से सुबह आठ बजे तक थी। रात सवा आठ बजे बाइक पर जैजैवंती गांव के पूर्व सरपंच राजेश बाइक पर आए। उस समय फाटक बंद था और मालगाड़ी गुजर रही थी। मालगाड़ी गुजरने के बाद जब वह रेलवे फाटक खोलने लगा तो किसी तकनीकी खराबी के कारण फाटक का पोल उठते समय अटक गया। दूसरी साइड पर खड़ा व्यक्ति रेलवे फाटक की गुमटी के अंदर आ गया। आते ही उसके साथ मारपीट करने लगा। फिर उसने वहां रखा डंडा उठाकर उसकी पीठ पर मारा। शोर मचाने पर राहगीरों ने उसके चंगुल से छुड़ाया। फिर वह उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जांच अधिकारी बुद्ध देव ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पूर्व सरपंच राजेश के खिलाफ गाली-गलौच करने, मारपीट करने तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें