फोटो 05जेएनडी27-मोक्ष वाटिका पार्क जहां पेवर ब्लॉक लगेंगे। स्रोत शहरवासी
- फोटो : मेडिकल कॉलेज
उचाना। शहर की मोक्ष वाटिका में विकास कार्यों के लिए डी-प्लॉन से नौ लाख रुपये से अधिक की राशि मंजूर हुई है। स्वीकृत राशि नगर पालिका में पहुंच चुकी है। इस राशि से मोक्ष वाटिका की चारदीवारी ऊंची करने और पार्क में पेवर ब्लॉक लगाने का काम करवाया जाएगा। फिलहाल वाटिका की चारदीवारी कई स्थानों पर नीची है और कुछ जगह से गिरने की स्थिति में है। वहीं, पार्क में पेवर ब्लॉक लगाने की मांग भी लंबे समय से की जा रही थी। कुछ माह पहले मोक्ष वाटिका कमेटी के सदस्यों ने सदस्य अमित कापड़ो की अगुवाई में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से मुलाकात कर विभिन्न मांगें रखी थीं। जेई सत्यवान ने बताया कि विकास कार्यों के लिए डी-प्लॉन से नौ लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत होकर नगर पालिका में आ चुकी है। कमेटी सदस्य आनंद, रामचंद्र, राकेश, अमित कापड़ो, गौरव, विक्की और अनिल ने मांगें पूरी होने पर खुशी जताई। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि उचाना हलका उनका परिवार है और लोगों की मांगें पूरी करवाने का प्रयास किया जाता है।
संवाद