महेंद्रगढ़। गांव माजरा कला में अज्ञात कारणों के चलते ईंधन में आग लग गई। आग लगने से दो ट्रॉली ईंधन जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग के इंचार्ज व कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि दोपहर 1.20 बजे सूचना मिली कि गांव माजरा कला में पावर हाउस के पीछे खाली प्लाट में अज्ञात कारणों के चलते ईंधन में आग लगी हुई है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी की घटना से ग्रामीण विक्रम की दो ट्रॉली ईंधन जलकर राख हो गई।