फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाल एवं वृद्ध आश्रम में फल-मिठाई वितरित

विज्ञापन
फोटो 18जेएनडी24-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आश्रम में बुजुर्ग को फल वितरित करते हुए अ​धिकारी। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जींद। एडीसी प्रदीप कुमार ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रेडक्रॉस सोसायटी और जिला समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सहयोग से कलाम बाल आश्रम जींद व जुलाना के अमर ज्योति फाउंडेशन वृद्ध आश्रम में फल एवं मिठाई वितरित की। एडीसी ने कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ सेवा, संवेदना और अपनत्व की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से सरोज कुंडू, जिला समाज कल्याण कार्यालय की ओर से अमित कुमार एवं पूजा गोयत शामिल रही। एडीसी प्रदीप कुमार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा की भावना को मजबूत करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचना और जरूरतमंद लोगों के साथ संवेदनशीलता एवं आत्मीयता से जुड़ना है। उन्होंने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों के बीच जाकर उनके साथ खुशियां साझा करना समाज में सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से भी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों एवं बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें