21जेएनडी01-सीआरएसयू स्थित पुलिस चौकी में पौधरोपण करते हुए युवा विकास समिति के सदस्य और पुलिसकर
जींद। युवा विकास समिति की ओर से साप्ताहिक पौधरोपण अभियान के तहत सातवें दिन सीआरएसयू स्थित पुलिस चौकी में फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। एएसआई देवेंद्र कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे में ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जिससे हम सांस लेते हैं। हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए ताकि हमें सांस लेने में कोई कठिनाई नहीं आए। उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा पौधे होंगे, उतना ही वातावरण शुद्ध होगा। युवा विकास समिति के अध्यक्ष प्रदीप रेढू, महासचिव विनोद शर्मा और संयोजक प्रवीण सैनी ने कहा कि इस प्रकार के कार्य हमारे समिति लगातार करती रहेगी और युवाओं से भी निवेदन किया है कि हमें भी कम से कम 5 पौधे इस बारिश के मौसम में जरूर लगाने चाहिए। समिति ने जितने भी पौधे लगाए हैं, जब तक वह बड़े नहीं होते तब तक उनकी देखभाल करेंगे। इस मौके पर सुनील उर्फ सज्जू, मोहित शर्मा, विनोद शर्मा, सोनू सिपाही और सुमित भी मौजूद रहे।