फोटो 29जेएनडी10-राजकीय महिला महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा में हुई दौड़ में हिस्सा लेती छात्राएं। स्
जींद। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को राजकीय महिला महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य मुनीश कुमार के निर्देशन में और बबीता पवार की अध्यक्षता में किया गया। खेल गतिविधियों में 28 छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने खो-खो, रस्साकशी, रिले रेस, बैडमिंटन, शतरंज और कैरम सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान मेजर ध्यानचंद के खेलों में योगदान को याद किया गया। छात्राओं को बताया गया कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता का भी विकास होता है। छात्राओं को नियमित रूप से खेल एवं शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। वहीं सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस अवसर पर डॉ. रमेश, सुरक्षा, रवींद्र, प्रीति भी मौजूद रही। संवाद