18 जुलाना 01: शिविर में रक्त जांच करते चिकित्सक। संवाद
जुलाना। क्षेत्र के नंदगढ़ गांव स्थित देव ऋषि विद्यापीठ स्कूल में सर्व कल्याण मंच और आरोग्यम अस्पताल की टीम की ओर से निशुल्क नेत्र जांच व रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मार्केटिंग बोर्ड के एसई नवीन दहिया की पत्नी दिवंगत रजनी देवी की तीसरी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में लगाया गया। जरूरतमंदों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरोग्यम अस्पताल के डायरेक्टर डॉ योगेश नांदल ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सुभाष ढिगाना ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद की सहायता करना और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना समाज के प्रति सबसे बड़ा योगदान है। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक ही स्वास्थ्य जांच करवाने का अवसर मिलता है। शिविर में 500 छात्रों के नेत्रों और रक्त की जांच की गई। इस मौके पर प्राचार्य सुरेंद्र शास्त्री, रामभगत शर्मा, बीएम पंवार, डॉ योगेश नांदल, डॉ रविंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद